क्रेडिट कार्ड बंद कराने का दिया था झांसा, ठगी की रकम बरामद कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की पुलिस

अंबिकापुर। क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर झांसे में लेकर ठगी के मामले में थाना उदयपुर एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम 91 हजार 170 रुपये नगद बरामद करके न्यायालय में चालान पेश किया है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा निवासी अगस्त राम पैकरा ने 25 जनवरी 2022 को थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया थ कि 02 जनवरी 2022 को अज्ञात व्यक्ति ने उसके नंबर पर कॉल कर के क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर झांसे में लिया और ओटीपी प्राप्त कर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 91 हजार 170 रुपये की ठगी कर लिया है। रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में धारा 420 भादवि 66(डी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान साइबर सेल से तकनीक सहायता प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी रोहित वर्मा 28 वर्ष निवासी पुरानी बाजार केराकट जौनपुर उत्तरप्रदेश को नोटिस दिया गया। आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, साथ ही ठगी की रकम 91 हजार 170 रुपये बरामद कराया। आरोपी ने बताया कि ठगी की घटना को वह दिल्ली से अंजाम दिया था। आरोपी के विरूद्ध धारा 41(ए) सीआरपीसी के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस ने प्रकरण में चालान पेश कर दिया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, सतीश सिंह, शत्रुधन सिंह, आरक्षक अशोक यादव, सुयश पैकरा शामिल रहे।

Categorized in: