0 लाखो का समान जलकर हुआ खाख
0 शहर के पुराना बस स्टैंड में हुआ हादसा
0  छः दमकल वाहनो ने घण्टो की मसक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सूरजपुर। शहर के पुराना बस स्टेंड स्थित एक हाडवेयर दुकान में मंगलवार की दोपहर में लगी भीषण आग से न केवल अफरातफरी का माहौल रहा बल्कि बड़े नुकसान का अनुमान है। इस हादसे में  एक युवक बुरी तरह झुलस गया है जिसे यहां जिला अस्पताल में उपचार के पश्चात अम्बिकापुर अस्पताल रिफर किया गया है। आग की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूरजपुर की चार दमकल सहित बिश्रामपुर अम्बिकापुर व कोरिया जिले की भी दमकल वाहने आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया था। सभी दमकल वाहने कई कई बार  पानी भर कर आग पर काबू पाने लगीं हुई थी। आग के रौद्ररूप को देखते हुए सूरजपुर की अग्नि समन की 6 हजार लीटर फोम वाहन मौके पर पहुंची जिसकी मदद से करीब 5 घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।  बताया गया है कि पुराने बसस्टैंड स्थित मां लक्ष्मी हार्ड वेयर दुकान संचालक के गोदाम में मंगलवार की दोपहर को बेल्डिंग का कार्य चल रहा था।इसी दौरान शार्टसर्किट से दुकान के दूसरी मंजिल में स्थित गोदाम में रखे समानों में आग लग गई और देखते देखते आग ने भयावह रूप ले लिया जिससे गोदाम में रखा सामान धू धू कर जलने लगा।इधर आग की लपटें दुकान तक भी पहुँच गई। दुकान व गोदाम में चूंकि थिनर, पेंट,प्लाई आदि रखे हुए थे जो आग को हवा देने का काम कर रहे थे।जिससे आग अपने रौद्र रूप में आ गई।आग लगते ही आसपास में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बताया गया है कि आग की सूचना पर अग्निशमन दल के लोग तमाम साजो सामान के साथ मौके पर पहुँचे और गोदाम की दीवार तोड़ कर अंदर घुस कर आग पर काबू पाने की जद्दोजहद की। इधर बैकुंठपुर, विश्रामपुर से भी दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा।घण्टो मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।आसपास के लोगो ने भी आग बुझाने में बड़ी मदद की।इस घटना से दुकान संचालक को बड़ा नुकसान का अनुमान है।
0 पुलिस ने सम्हाला मोर्चा
आग लगने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुँच गए और वैसे भी बस स्टैंड में शाम के समय काफी रस रहने के कारण आवाजाही में दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखते हुए कोतवाली प्रभारी विमलेश दुबे तत्काल दलबल के साथ मोके पर पहुंचकर मोर्चा सम्हाला और व्यवस्था बनाने सक्रिय भूमिका अदा की।
0 झुलसे युवक को भेजा गया अम्बिकापुर
इस हादसे में ग्राम पम्पापुर का अजय साहू नामक युवक बुरी तरह झुलस गया है।बताते है कि युवक बेल्डिंग कर रहा था और इसी दौरान आग लगने से वह इसकी चपेट में आ गया। जिसे यहां जिला अस्पताल में उपचार के बाद तत्काल अम्बिकापुर  रिफर कर दिया गया है।

Categorized in: