रायपुर। इंडस्ट्रियल एरिया उरला में कावेरी इंडस्ट्री के तार फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, आग दोपहर में लगी। अचानक लगी भीषण आग से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण है कि इंडस्ट्रियल एरिया में हर तरफ-धुंआ ही दिखाई दे रहा है। फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर मौजूद पर आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण है कि कई किलोमीटर केवल केवल धुंआ ही दिखाई दे रहा है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है।

आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार, आग बुझाने के लिए अभी तक 4 टंकियों का पानी खत्म हो गया है लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया में पानी का शॉर्टेज होने के बार फायर ब्रिगेड की टीम को मुश्किल हो रही है।

आग किस कारण से लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ उसके थोड़ी देर बाद ही आग की लपटें बाहर आने लगी और फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बिजली के तार के अलावा केमिकल, ऑयल और ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण है जिस कारण से आग तेजी से फैल रही है।

पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है। मामले की जानकारी देते हुए निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

Categorized in: