अंबिकापुर। शराब पीकर घर आए पति का पत्नी से विवाद हुआ और वह आवेश में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम जूना करकोली का प्रेमशंकर गोड़ पिता स्व. सूरजबली सिंह 30 अक्टूबर को साप्ताहिक बाजार गया था। शाम करीब 7 बजे बाजार से शराब पीकर वापस आया, और अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद गुस्से में कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजन उसे भटगांव स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, प्राथमिक इलाज के बाद रेफर करने पर स्वजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान 31 अक्टूबर को सुबह 6.13 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

 

Categorized in: