बलरामपुर। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत भगवानपुर के भलुई झोर में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दबंग लोग आदिवासी समाज के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। शासन द्वारा आदिवासियों को प्रदत्त वन भूमि के पट्टों पर कब्जा कर उनके ऊपर अवैध रूप से मकान बनाए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन आँख मूंदे बैठा है।
पटवारी की मनमानी से त्रस्त ग्रामीण

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पटवारी लगातार उनके कामों की अनदेखी कर रहा है। किसी भी कार्य के लिए पटवारी के पास बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन केवल आश्वासन देकर टरका दिया जाता है।
अध्यक्ष बसंत कुजूर ने बैठक में नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि एक ओर सरकार विकास और सहायताओं के बड़े-बड़े दावे करती है, और दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही से जनता को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन गंभीर मुद्दों को लेकर वे उच्च अधिकारियों तक बात पहुंचाएंगे और आवश्यक उचित कार्रवाई हेतु मांग करेंगे।
सरकार को चाहिए कि वह वन भूमि पर अवैध कब्जों और प्रशासनिक लापरवाही पर तुरंत संज्ञान ले,
वहीं इस बैठक में
बिहारी सिंह खेरवार संयुक्त सचिव ब्लाक अध्यक्ष सुखनाथ मरावी राजकुमार रामोतार सोनवानी पार्वती एवं भारी संख्या में समाज के लोगों उपस्थित रहे

Categorized in: