राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शादीशुदा जोड़े के बीच मामूली कहासुनी ने ऐसी खौफनाक रुप ले ली कि पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के चौकी रनहत थाना चलगली क्षेत्र से यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आरोपी पति बिनोद बरगाह ने अपनी पत्नी प्रमिला बरगाह को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

झगड़े ने लिया खूनी मोड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च की शाम को आरोपी और उसकी पत्नी अलग-अलग जगह से शराब पीकर घर लौटे थे। घर पहुंचते ही मामूली घरेलू बात पर झगड़ा शुरू हुआ, जो इतनी तेजी से हिंसक हो गया कि आरोपी ने पत्नी के सिर पर कई वार किए।
आरोपी ने पहले प्रमिला को थप्पड़ मारा, जिससे वह दूर जाकर गिरी। इसके बाद उसने उसे बाल पकड़कर घसीटा, दीवार से सिर पटका और फिर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का गहरा वार पत्नी की ठोड़ी पर हुआ, जिससे खून की धार फूट पड़ी। बेहोश पड़ी पत्नी को आरोपी वहीं छोड़कर अपने पिता के घर चला गया।

सुबह हुई मौत, पुलिस को मिली खौफनाक गवाही

जब रात 9 बजे आरोपी घर लौटा तो उसकी पत्नी दर्द से कराह रही थी। लेकिन उसे दरिंदे पति ने मौत के बिस्तर पर लिटा दिया, लेकिन सुबह देखा तो प्रमिला की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर टूटी हुई चूड़ियां, खून से सनी दीवारें, बालों के गुच्छे और टूटी माला बर्बरता की गवाही दे रहे थे और पुलिस ने मौके से खून से सनी मिट्टी और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त कर लिया।

गिरफ्तार हुआ हत्यारा पति

गवाहों और आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने 17 मार्च को आरोपी बिनोद बरगाह को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर कोर्ट भेज दिया।

घरेलू हिंसा या क्रूर हत्या?

यह मामला एक बार फिर से घरेलू हिंसा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है। एक मामूली बहस ने एक महिला की जान ले ली, और एक परिवार तबाह हो गया। सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी? कब तक गुस्से और नशे की आग में रिश्ते जलते रहेंगे और सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस क्षेत्र में अवैध शराब की धंधा काफी फल फूल रहे हैं?

Categorized in: