उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत वन प्रबंधन सेवा समिति व मेला प्रबंधन सेवा समिति रामगढ़ के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मिति से बैठक आयोजित करके की गई। बैठक पर्यटन स्थल रामगढ़ के रामवाटिका में दोपहर 2 बजे रखा गया, जिसमें उदयपुर, पुटा, सोनतराई, मृगाडांड, बेलढाब और आसपास क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर सरपंच प्रताप सिंह पावले, पुटा सरपंच नंदा राम, वन प्रबंधन समिति पुटा के अध्यक्ष अमृतलाल यादव, वरिष्ठ नागरिक कलम साय राजवाड़े, मोतीलाल राजवाड़े सहित अन्य की उपस्थिति रही।
रामगढ़ मेला के संचालन व व्यवस्था के लिए समिति सदस्यों व पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई, जिसमें अध्यक्ष मंगल दास, उपाध्यक्ष कुंजल राजवाड़े, ननकू राम पण्डो, सचिव वन प्रबंधन समिति पुटा के बीटगार्ड सहीश कपूर, मेला समिति के सचिव दीनानाथ यादव, सहसचिव आशीष दास, संरक्षक तिलकेश्वर प्रसाद यादव, अमीर दास, जयनंदन राम, राम विलास, राम अवतार, कामेश्वर प्रसाद, मनीष राजवाड़े, कुसुम राजवाड़े, मीडिया व प्रचार प्रसार प्रभारी नेपाल प्रसाद को सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी मेला संचालन व एक वर्ष के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति विषय पर चर्चा की गई। आने वाले चैत्र नवरात्रि के मेला में व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में भूमिका निभाने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए सुचारू व्यवस्था बनाने पर भी प्रकाश डाला गया। बैठक में रामगढ़ समिति व वन प्रबंधन समिति से होने वाले आय को साझा करते हुए अध्यक्ष मंगल दास ने बताया कि इसमें से 50 प्रतिशत वन विभाग को और 50 प्रतिशत समिति के कर्मचारी व कार्ययोजना में लगाया जाता है। रामगढ़ मेला में पानी की उपलब्धता को लेकर समिति ने चिंता जताई है, क्योंकि यहांं लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां अष्टमी और नवमी को जबरदस्त भीड़ होती है, जिस वजह से भक्तों की भीड़ को संभालना मुश्किल रहता है। प्रशासनिक टीम को भी इससे अवगत कराने 19 मार्च को समिति व अधिकारियों के बीच बैठक आहूत की जाएगी, जिसमें जिला प्रशासन, ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी व पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी। बैठक में साफ सफाई व समिति के समर्थित सदस्यों में सुनील कुमार, सुदीन खान, राम पूजन ठाकुर, जीतन राम, हिमाचल, विकास, धीरन, शिवमंगल सरदार, मनोज राजवाड़े, तालेश्वर, रतिराम, युवराज यादव, मिथिलेश, विश्वनाथ, मधुराम, रीना यादव, नरबदिया, बसंती यादव, भिनसारी बाई, दिलमति, फाजिलून खान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Categorized in: