राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर
नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी नगरीय निकायों में सुचारू रूप से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साहपूर्ण माहौल रहा, जहां मतदाताओं ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों में पहुँचे, जिनमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल थे। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के व्यवस्था की गई थी साथ ही चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा का इंतेजाम भी किया गया था।

Categorized in: