राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर
बलरामपुर प्रदेश भर में आज नगर निगम और नगरीय निकायों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। बलरामपुर जिले में दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में कुल 29,186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में महिला मतदाताओं का खासा उत्साह देखने को मिला, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्रों से रवाना होकर स्ट्रांग रूम पहुंचे।
इस नगरीय निकाय चुनाव में कुल 79.85% मतदान दर्ज किया गया, जो दर्शाता है कि जनता में अपने नगर सरकार के चयन को लेकर काफी जागरूकता रही।
अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला।
अब सभी की नजरें 15 तारीख पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद यह तय होगा कि नगर की सरकार की बागडोर किसके हाथों में होगी और कौन बनेगा नगर का अगला नेतृत्वकर्ता।

Categorized in: