राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 05/2025 एवं अपराध क्रमांक 21/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।और एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 08 फरवरी की सुबह लगभग 9:30 बजे आरोपी सूर्यकांत मिंज के कब्जे से अपहृत नाबालिग को बरामद किया।
बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बयान लिया गया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 69 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गई।
पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

Categorized in: