राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर
बलरामपुर नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेटिंग व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
11 फरवरी को बलरामपुर जिले की नगर पंचायत कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर और नगर पालिका परिषद बलरामपुर व रामानुजगंज में मतदान होना है। चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
पुलिस अधीक्षक ने अपने निरीक्षण के दौरान कुसमी, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, बलरामपुर और राजपुर के मतदान केंद्रों का दौरा किया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्राथमिकता है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क रहे।

Categorized in: