राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर

बलरामपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बलरामपुर नगर पालिका परिषद को 405 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिनमें से 372 आवासों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। शेष आवासों का कार्य तीव्र गति से जारी है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रणव राय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी स्वीकृत आवासों का शत-प्रतिशत कार्य प्रारंभ हो चुका है। हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर निर्माण कार्य को बिना रुकावट के पूरा किया जा रहा है। लगातार उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर
नगर पालिका हितग्राहियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास कर रहा है। हितग्राहियों से व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से उनकी शिकायतों का निवारण किया जा रहा है, जिससे शासन के योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी हुई है।
राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान ने जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास का सपना पूरा किया है। बलरामपुर नगर पालिका परिषद ने योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्टता दिखाते हुए यह सुनिश्चित किया है कि सभी लाभार्थियों को समय पर आवासीय सुविधाएं मिलें।

Categorized in: