उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ बेलबहरा विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्र

जिला स्तरीय क्विज विज्ञान प्रतियोगिता में चिरमिरी प्रथम

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह एवं जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आरसी राजवाड़े शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोगई के प्राचार्य श्री लांजेवर सेजेस भरतपुर प्राचार्य दीपक सिंह एवं संस्था प्रमुख बलराज पाल के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के छात्रों शिक्षको और अभिभावकों के लिए एक ऐसा अवसर था जहां प्रतिभा मेहनत और उपलब्धियां का उत्सव मनाया गया। जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जिले के तीनों विकासखंड से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दिन का सबसे प्रतीक्षित पल विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान करना था यह जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता छात्रों के ज्ञान और जिज्ञासा को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। विजेताओं की घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा प्रतियोगिता की विजेता प्रथम टीम सेजेस चिरमिरी की छात्रा योगिता साहू एवं सानिया बानो, द्वितीय स्थान पर सेजेस भरतपुर की आरुषि एवं अंचल पांडे एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम पोंडी तेजस की तासी केसरवानी एवं अदीबा इराकी थी। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा विजेता टीम को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता छात्राओं के चेहरों पर झलकती खुशी और उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण थी। इसके बाद विद्यालय मैं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम प्रारंभ किया गया यह प्रतिभा का उत्सव सभी का मन मोह लेने वाला था हर प्रस्तुति में छात्रों की रचनात्मक और मेहनत स्पष्ट रूप से झलक रही थी जिसमें एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य और नाटक भी सम्मिलित था इन कार्यक्रम से ना केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को भी प्रदर्शित किया। प्राचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें शैक्षिक खेल और सह- पाठयक्रम क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियां का विवरण दिया गया। उन्होंने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों की भागीदारी का भी उल्लेख किया। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में समग्र शिक्षा के महत्व पर जोर दिया उन्होंने छात्रों को शिक्षक और सह पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सत प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग माधव भोग के ओनर मनीष गोयल के द्वारा मंच और मंच के साज सज्जा की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आ. जा. क. मनेंद्रगढ़ के प्राचार्य उदयभान मिश्रा व्याख्याता श्री महिपाल व्याख्याता माता प्रसाद द्विवेदी व्याख्याता दादूराम राठौर व्याख्याता अश्विनी कुमार दुबे व्याख्याता सुषमा टोप्पो व्याख्याता निर्मल अग्रवाल व्याख्याता सुधा शुक्ला व्याख्याता माया वर्मा व्याख्याता कमलेश पांडे व्याख्याता नित्यानंद द्विवेदी व्याख्याता शोभा जयसवाल व्याख्याता जयंत देवांगन व्याख्याता मंजू बघेल सहायक शिक्षक सुनीता यादव एवं नृत्य लल्लू भैया, राजेश्वर, रवि राजवाड़े उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन व्याख्याता सुनीता मिश्रा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ उन्होंने विद्यालय प्रशासन शिक्षकों छात्रों और अभिभावकों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रगान के साथ इस भव्य और यादगार दिन का समापन हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा का वार्षिक समारोह और विज्ञान क्विज पुरस्कार वितरण केवल छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और उपलब्धियां का उत्सव था बल्कि यह शिक्षा के महत्व और उज्जवल भविष्य के निर्माण में इसकी भूमिका का स्मरण भी था।

Categorized in: