अंबिकापुर। शासकीय पी.जी. कॉलेज मैदान के सामने, चाय गुमटी के पास तीन युवकों ने गालीगलौज करते हुए पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट पर गांधीनगर थाने में आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में पहले आरक्षक के द्वारा पिटाई की बातें सामने आ रही हैं, इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी आरक्षक राकेश यादव पिता गोपीचंद यादव 38 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 25 दिसम्बर को लगभग 08.20 बजे वह अम्बेडकर चैक की ओर से अपने घर जा रहा था। पी.जी. कॉलेज मैदान के सामने, बनारस रोड में पवन चाय गुमटी के पास वह पहुंचा, यहां पर पहले से जानीदीप चैबे, बिहारी, विशाल मौजूद थे, जो पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। गाली देने पर जब वह आपत्ति किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए सभी हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे। मारपीट में आरक्षक को दाहिने कंधा, पीठ में चोट आई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) का मामला दर्ज कर लिया है।

Categorized in: