कांग्रेस संविधान रक्षक अभियान समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बीते दिवस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश सिंह के निवास में एमसीबी जिला प्रभारी बैकुंठपुर की पूर्व विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद नागेन्द्र जायसवाल व ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने आभार प्रगट किया। बैठक में मुख्य रूप से जानकारी देते हुए एमसीबी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा संविधान रक्षक अभियान 26 नवंबर से 26 जनवरी तक चलाया जा रहा है। एमसीबी जिला में भी इस कार्यक्रम को गति देने हेतु खोंगापानी एवं चिरमिरी में बैठक करने के उपरांत मनेंद्रगढ़ में बैठक की गई है। जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों सहित समस्त कांग्रेसजनों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सब अपने प्रत्येक पंचायत, बूथ स्तर तक लोगों के साथ संवाद करें और संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करें। संविधान ही हमें वह ताकत देता है जिससे हम आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से समानता का अवसर प्राप्त करते हैं। एक तरफ भाजपा जहां संविधान की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है संविधान को समाप्त करने में तुली हुई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस संविधान बचाने में आगे आयी है और लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने 26 नवंबर से 26 जनवरी तक संविधान रक्षक अभियान चला रही है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में हर गली मोहल्ले चौक चौराहों में लोगों से संवाद कर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का काम करें। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि संविधान रक्षक अभियान को लेकर लोगों जागरूक करने हेतु 24 दिसंबर मंगलवार को चिरमिरी में एवं 25 दिसंबर बुधवार को मनेंद्रगढ़ में दोपहर 2 बजे से आमसभा आयोजित की गई है जिसमें समस्त कांग्रेसजनों की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में प्रभारी अम्बिका सिंहदेव, रमेश सिंह, प्रभा पटेल, रामनरेश पटेल व अन्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संविधान रक्षक हेतु आव्हान किया। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Categorized in: