राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर रामानुजगंज एनएच 343 की खस्ताहाल स्थिति और बढ़ते हादसों के विरोध में रामानुजगंज राहुल जीत सिंह ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। प्रशासन की ओर से कई मौखिक आश्वासन दिए गए, लेकिन राहुल ने लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहते हुए अनशन जारी रखा।
गुरुवार सुबह राहुल का स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए तुरंत इलाज की सलाह दी। इसके बावजूद राहुल अनशन स्थल छोड़ने को तैयार नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने बलपूर्वक हस्तक्षेप करते हुए उन्हें पंडाल से उठाकर रामानुजगंज अस्पताल पहुंचा दिया।
स्थानीय लोगों और संगठनों ने पुलिस के इस कदम को अनुचित बताया। उनका कहना है कि राहुल के संघर्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। राहुल के समर्थक और सामाजिक संगठनों के लोग अब आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।अब
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राहुल जीत सिंह के संघर्ष को स्थानीय लोग और संगठन खुलकर समर्थन देते हैं, या उन्हें अकेले इस लड़ाई को जारी रखना पड़ेगा।

Categorized in: