रामचंद्रपुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला सनवाल का मामला
रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड में गुरु और शिष्य के रिश्तो को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है शिकायत के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा के द्वारा जांच की जा रही है उक्त संबंध में जब कुशवाहा को फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया ना ही कॉल बैक किया गया अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए शायद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जांच के बाद जिले के सक्षम अधिकारी इस पर क्या निर्णय लेते हैं इसके बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि विभाग आरोपी शिक्षक को बचाने का प्रयास कर रहा है या पीड़ित को न्याय दिलाने का? विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व माध्यमिक शाला सनवाल के 6 बच्चियों के द्वारा वहां पर पदस्थ शिक्षक मोहम्मद शाहिद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना सनवाल में अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा गया है कि मोहम्मद शाहिद छात्राओं को क्लास रूम में बंद करके बच्चियों के साथ छेड़छाड़ किया करता है पूर्व में इसकी शिकायत बच्चियों के द्वारा अपने परिजनों एवं प्राचार्य को भी किया जा चुका है अब यह मामला देखते-देखते तुम पकड़ता जा रहा है शिक्षा विभाग के कोई भी वरिष्ठ अधिकारी अपना बयान देने से किनारा करते हुए नजर आ रहे हैं। सरगुजा संभाग में आए दिन लगातार शिक्षकों की गैर जिम्मेदाराना हरकत सुर्खियां बनती नजर आ रही है।

Categorized in: