बरोखी खाने के लिए गए थे गंगापुर, वापसी में हुए हादसे से मचा कोहराम
अंबिकापुर। हाइवा की ठोकर से पिकअप में सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, दो लोगों का उपचार चल रहा है। घटना सरगुजा जिला के लुण्ड्रा थाना अंतर्गत ग्राम बटवाही के दर्री चौक की बताई जा रही है। दुर्घटना में मृत महिला का हाथ कटकर अलग हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा की कयासो नगेसिया पति जगदीश नागेस 30 वर्ष, बीते 11 दिसम्बर को मुनेश यादव के पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 3619 में बरोखी खाने के लिए ग्राम गंगापुर गए थे। घर लौटते समय रात करीब 8 बजे इंडियन गैस एजेंसी बटवाही के पास अज्ञात हाइवा वाहन का चालक ठोकर मार दिया, जिसमें पिकअप पलट गई। दुर्घटना में कयासो नागेस की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं अन्य लोग घायल हो गए थे। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां जांच के बाद कयासो को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद रघुनाथपुर चौकी प्रभारी आरएन पटेल को दुर्घटना की जा

Categorized in: