अंबिकापुर। न्यायालय के पीछे स्थित एक शिव मंदिर में मूर्तियों और आरती संग्रह को निकालकर देर रात अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा देने का वाक्या सामने आया है। रोजाना की भांति सुबह लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो यहां स्थापित मूर्तियों की स्थिति देखकर वे दंग रह गए। इसकी सूचना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को मंदिर में पूजा करने वाली महिला की पुत्री ने दी, इसके बाद मौके पर लोग जुटने लगे। प्रशासन व पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम का अवलोकन किया। आग किसके द्वारा लगाई गई है, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। वहीं घटना से शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हिंदू धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाने जैसा किए गए कृत्य को लेकर जनसामान्य में कड़ी नाराजगी है। घटना में शामिल लोगों के गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Categorized in: