रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी नगर पंचायत के एक कर्मचारी के द्वारा विगत 3 माह से कोरेना संक्रमण काल में लगातार नगरवासियों इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 15 प्रकार के जड़ी बूटियों को मिलाकर काढ़ा पिलाया जा रहा है जिसकी जमकर सराहना हो रही है।

                 नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी नगर पंचायत के कर्मचारी अजय गुप्ता के द्वारा कोरेना संक्रमण को देखते हुए अपने घर के लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 15 प्रकार की जड़ी बूटी मिलाकर काढ़ा देना शुरू किए तो उन्हें उनके बेहतर परिणाम समझ में आया जिसके बाद वे विगत 3 माह से लगातार सुबह 6.30 बजे से लेकर 7.30 बजे तक प्रतिदिन गिलोय, परिजात का पत्ता ,बाकस पत्ता ,तुलसी पत्ता, सदाबहार पत्ता, बेलपत्र नीम पत्र, सोंठ ,कालीमिर्च पाउडर ,अजवाइन, हल्दी दालचीनी ,लोंग मिलाकर काढ़ा तैयार करते हैं एवं नगर वासियों को पिलाते हैं। अजय गुप्ता के इस सेवा भाव की नगर वासियों के द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

खुद बनाकर खुद पिलाते हैं काढ़ा-अजय गुप्ता में सेवा भाव ऐसा है कि प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के ताजा पत्तों को तोड़कर खुद ही काढ़ा तैयार कर सेवा भाव के साथ लोगों को पिलाते हैं। सुबह 6:30 बजे से घर के बाहर लोगों की भीड़ लग जाती है जो 7:30 बजे तक सेवा देते हैं।

Categorized in: