बिश्रामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर आज अल सुबह धुंध व ओवरटेक के चक्कर में ट्राला वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में ट्राला के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इंजन का चेंबर टूटने से सारा मोबिल सड़क पर फैल गया। मोबिल के सड़क पर फैलने से कई दोपहिया वाहन सवार सड़क पर फिसलकर दुर्घटना के शिकार हो गए। जयनगर पुलिस मौके पर पहुंच सड़क पर बालू डलवाया तब जाकर लोगों को राहत मिल सकी। गौरतलब है कि सोमवार की अल सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्राला क्रमांक सीजी 10 बीआर 7747 का चालक मध्यप्रदेश रीवा निवासी संतोष वैश्य पिता भैया लाल वैश्य उड़ीसा से समान खाली कर लोड लेने कोतमा मध्यप्रदेश जा रहा था।तभी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर जयनगर धान खरीदी केंद्र के कुछ दूरी पर ट्राला वाहन चालक ओवरटेक के चक्कर में सामने से जा रहे ट्राला वाहन से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धुंध होने के कारण दूसरा वाहन चालक मौके से भाग गया, लेकिन खाली ट्राला वाहन का टक्कर के बाद उसका हॉर्स पीछे की ओर मुड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना में ट्राला के सामने के हिस्से में इंजन के पास का मोबिल चेंबर फटने से पूरा मोबिल सड़क पर फैल गया, जिसके चिकनाहट के कारण दोपहिया वाहन चालक सड़क पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने लगे। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंच जयनगर पुलिस सड़क पर रेत की परत बिछवाई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एनएच से किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। दुर्घटनाग्रस्त ट्राला वाहन कोतमा निवासी विवेकानंद शर्मा की बताई जा रही है। हादसे में चालक को सामान्य चोटे आई हैं।

Categorized in: