बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)

जिले में हाथियों का आतंक जारी है जंगल में दंपति को हाथियों ने उसके पति को मार डाला वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन जंगल जाने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगो में चमरा कोरवा उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी के साथ पांव फटते ही सुबह का समय जंगल की ओर निकल पड़ा लेकिन उसको क्या पता था कि इस जंगल में आठ हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जैसे ही दंपति हाथियों के संपर्क में आए वैसे ही हाथी उसके पति को सूङ में लपेटकर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही पत्नी घायल बताई जा रही है। लगातार हाथियों का दल विचरण करने से आए दिन ग्रामीणों की जान चली जा रही है ऐसा ही सब कुछ चलता रहा तो मौत के संख्या में लगातार इजाफा होने से कोई नहीं रोक सकता।

Categorized in: