उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में बीती रात को देवउठनी करमा पूजा में शामिल होने जा रहे ग्राम रिखी के दो मोटरसाइकिल सवार युवक से ग्राम मोहनपुर जा रहे थे जैसे ही ग्राम मोहनपुर के हाई स्कूल पास पहुंचे मोटरसाइकिल चालको की पेड़ से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक चालक देवराज पैकरा 23 वर्ष निवासी ग्राम रिखी का सिर फूट गया जो मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोटरसाइकिल व पीछे बैठा युवक फेंकाकर दूर 15 फिट गड्ढे में जा गिरा। डायल 112 पुलिस की सहायता से इन्हें सीएससी उदयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया व उसके साथी को प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

Categorized in: