राजूठाकुर बलरामपुर – जिला मुख्यालय में मुखबिर से सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं बलरामपुर तहसीलदार शबाब खान ने अपने अमला के साथ जा कर ग्राम पंचायत दहेजवार के चांदो चौक स्थित एवं पुराना सब्जी मार्केट रोड के एक ही व्यक्ति के दो दुकान को सील किया गया अनुविभागीय अधिकारी अजय किशोर लकड़ा ने बताया कि इन दोनों गोदामों में अवैध तरीके से यूरिया का भंडारण किया गया है ऐसी जानकारी मिली है संबंधित दुकानदार को फोन से सूचित कर गोदाम खोलने की निर्देशित किया गया था किंतु दुकानदार के द्वारा गोदाम की ताला खोलने को लेकर आना कानी एवं बहाने किए जाने के कारण गोदाम को सील कर पंचनामा बनाने की कार्रवाई की जा रही है

विदित हो कि इस वर्ष खेती की रकबा बढ़ने के कारण किसानों को यूरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने से यूरिया का कालाबाजारी जोरों पर है वही मुखबिर की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई इस कार्रवाई में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार बलरामपुर शोष कुमार सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी G P खांडेकर उपस्थित रहे

Categorized in: