रोमी सिद्दीक़ी – अंबिकापुर -नगर के रिंग रोड में उस समय एक बड़ा हादसा घटा जब एक मजदूर बिल्डिंग निर्माण करते हुए 11 केवी हाई वोल्टेज तार के चपेट में आ गया मजदूर युवक बुरी तरह झुलस गया है आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है
घटना के संबंध बताया जा रहा है कि रिंग रोड में एक बड़ा भवन निर्माण हो रहा है जिसके ऊपर ईटा जोड़ने का काम चल रहा है जुड़ाई करते हुए मजदूर अचानक से 11 केवी हाई वोल्टेज तार से जा सटा इसके बाद धमाका हुआ युवक बिल्डिंग के नीचे गिर गए, इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई स्थानीय लोगों ने तत्काल ऑटो में कर उक्त युवक को इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है मजदूर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है पुलिस ने बिल्डिंग निर्माण कराने वाले ठेकेदार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है

Categorized in: