मनेंद्रगढ़- मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घुटरा में 4 दिन से लापता एक किशोरी की कुआं में तैरते हुए लाश मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कार्यवाही शुरू कर दी थी। वही सूचना पर भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर गहरी शोक संवेदना व्यक्ति की तथा पीड़ित परिवार को न्याय का पूरा भरोसा दिलाया।

मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घुटरा में एक किशोरी 4 दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। सोमवार की सुबह उसकी लाश कुएं में तैरती हुई देखी गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुएं में किशोरी की लाश मिलने की जानकारी मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। वही घटना की जानकारी लगने पर भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा पीड़ित परिवार को मामले की जांच करा कर न्याय दिलाने का पूर्ण भरोसा दिया है।

Categorized in: