लखनपुर। सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित सरगुजा संभाग के विधायकों की उपस्थिति रही।
बैठक में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली निर्माण, विद्युतीकरण सहित अन्य मूलभूत विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ 41 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है। वही अंबिकापुर ग्रामीण में अस्पताल, खेल मैदान, स्कूल भवन, सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिया गया है। लखनपुर में तट बंध, पुलिया निर्माण, सीसी सड़क, अहाता निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। उदयपुर ब्लॉक में तट बंध, पुलिया निर्माण, सीसी सड़क के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं। तीनों ब्लॉकों में इन निर्माण कार्यों के लिए 7 करोड़ 30 लाख 50 हजार का प्रस्ताव अंबिकापुर विधायक द्वारा भेजा गया है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कहा है कि विकास कार्य के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाएगा। विधायक ने कहा आने वाले समय में लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इस दिशा में कार्य किया जाएगा।

Categorized in: