कोरबा । जिले में भालू के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत छापरखोला गांव के जंगल में भालू के हमले में ईश्वर (38) की मौत हो गई। वह धनरास गांव का निवासी था।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईश्वर शुक्रवार को गाय चराने के लिए जंगल गया था। जब वह वहां गुफा में छुपे भालू को देखने का प्रयास करने लगा तो इस दौरान अचानक भालू ने ईश्वर और उसकी गाय पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही ईश्वर की मौत हो गई।

Categorized in: