रायपुर । सूरजपुर जिले में हुए डबल मर्डर केस में पकड़े गए पांच आरोपियों में से दो के कांग्रेस से जुड़े होने की बात सामने आई है। इन आरोपियों में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी का नाम शामिल है। इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के साथ आरोपियों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में कांग्रेस के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के साथ कुलदीप और चंद्रकांत नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “खूब जमेगा रंग जब जेल में बैठेंगे तीन यार।” देवेंद्र यादव इस समय रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं, उन पर बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप है।

Categorized in: