बलरामपुर रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– जिले के वाड्रफनगर विकासखंड वेयर हाउस के गोदाम में रखा 16 हजार बोरा चावल खराब हो जाने के मामले में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख इसकी उच्च स्तरीय जांच एवं कार्यवाही करने की मांग की थी परंतु इसके बाद भी खराब चावल को राशन दुकानों में भिजवाया गया जिसे ग्रामीणों ने लेने से इनकार किया। जिसके बाद मामला राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम के संज्ञान में आने पर उन्होंने ट्वीट कर भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि अइसने गड़बो नवा छत्तीसगढ़। वही इस मामले पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहां की आधी रात भी सांसद जी जानकारी देंगे तो कार्यवाही की जाएगी कहीं भी खराब चावल वितरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मामले की जांच कराई जाएगी दोषियों पर करवाई होगी।

Categorized in: