रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर में कोरोना संक्रमण काल के दौरान लगातार तीन माह तक दिन रात ड्यूटी करने वाले 6 शिक्षकों को जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों के द्वारा अंतर्राज्यीय नाका से आने जाने वाले लोगों का पूरा विवरण रखा जा रहा था। धूप गर्मी बरसात के बावजूद भी सभी शिक्षकों ने अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से की।

                                             जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने बताया कि अंतरराज्यीय बैरियर पर कोरेना संक्रमण काल के दौरान जब ड्यूटी करना बहुत ही कठिन था इस स्थिति में हमारे शिक्षक भाइयों ने दिन रात ड्यूटी कर पूरे नगर को एवं पूरे जिले को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जनचेतना कल्याण मंच के द्वारा शिक्षक धनंजय पांडे उर्फ झालो, अवधेश कुमार यादव ,उपेंद्र कुमार गुप्ता, बी एन सिंह ,सुनील कुजुर , गौरी शंकर राम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ छात्र नेता अजय यादव भी उपस्थित थे जिन्होंने जनचेतना कल्याण मंच के कार्यों की सराहना की।

रात में दिखता कम था परंतु रात की ड्यूटी की सहायक ग्रेड 3 गौरी शंकर राम- जिन्हें लंबे समय से आँख की परेशानी है एवं रात में देखने में काफी परेशानी होती थी परंतु रात में जब ड्यूटी लगा तो वे इसका विरोध नहीं किया बल्कि आदेश को मानते हुए रात में भी बहुत परेशानी से ड्यूटी की।

रात में 12 बजे आते थे ड्यूटी करने 15 किलोमीटर का सफर तय कर शिक्षक उपेंद्र गुप्ता एवं अवधेश यादव सहित अन्य शिक्षक 15 किलोमीटर से भी अधिक का दूरी तय करके रात 12 बजे ड्यूटी करने आते थे एवं रात भर करते ड्यूटी  थे।

1 वर्ष  बच्ची का तबीयत खराब होने के बाद भी  कोरेना ड्यूटी किया धनंजय पांडेय झालो ने- धनंजय पांडे झालो की 1 वर्ष की मासूम बच्ची है जिसका तबीयत ड्यूटी के दौरान खराब हो गया था परंतु इसके बाद भी अपने फर्ज से धनंजय पीछे नहीं फटे एवं अपनी ड्यूटी पूरी की।

Categorized in: