कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री एवं विधायक हुए शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने शनिवार को युवा आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, युवा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक सुुशांत शुक्ला शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मौके पर कहा कि विश्व विजय सिंह तोमर प्रदेश के प्रत्येक शैक्षणिक संस्था व अन्य स्थानों पर युवाओं से मिलकर उन्हें एक धागे में पिरोकर छत्तीसगढ़ के उन्नति के लिए कार्य करवाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित विश्वविजय सिंह तोमर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सबसे पहले कार्य करना शुरू किया था। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करते हुए नगर निगम अंबिकापुर में पार्षद का चुनाव जीता। वे निश्चित ही राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष का कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे। उन्होंने विजय विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। राज्य युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैंने पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। लगातार संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लिया, अब राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित बनाने के लिए युवाओं की पूर्ण सहभागिता हो इसके लिए युवाओं को साथ में लेकर कार्य करना है। छत्तीसगढ़ युवाओं से संपन्न राज्य है, यहां के युवा बहुत ही परिश्रमी एवं मेहनती हंै। उन्होंने राज्य युवा आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी पदाधिकारियों का आभार माना। इस दौरान मधुसूदन शुक्ला, रामप्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, जितेंद्र सोनी, अमोघ कश्यप, सुनील बघेल, सिंधु सोनी, अरुणा सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, अमोघ कश्यप, विकास शुक्ल, चंदन, अनीश यादव, धीरज सिंह, कमलेश टोप्पो, दीपक यादव, अभिनंदन सिंह, प्रिंस चौबे, पंचानन कुमार, इल्लू गुप्ता, दिगंबर यादव, लव दुबे, सौरभ मिश्रा, मनीष सिंह, दीपू पांडेय, भोलू सिंह, नितिन शर्मा, शानू तिवारी सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: