राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर
बलरामपुर, छत्तीसगढ़  बलरामपुर जिला मुख्यालय में टीचर एसोसिएशन संघ की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी प्राथमिक शाला प्रधान पाठक  पद  पदोन्नति के संबंध में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने की। बैठक में प्राथमिक प्रधान पाठक और रिक्त पदों पर आदर्श आचार संहिता से पूर्व पदोन्नति देने की कार्रवाई पर प्रगति लाने पर जोर दिया गया।
साथ ही, अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा की 25 अक्टूबर तक सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सुचीं जारी की जाएगी, और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का यथासंभव समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।
शंकरगढ़ विकासखंड के शिक्षकों की व्यक्तिगत समस्याओं पर भी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम गुप्ता, जिला सचिव संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, आईटी सेल प्रभारी अमित सोनी, और रविंद्र गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न गतिविधियों और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया और उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया।

Categorized in: