शिक्षक संगोष्ठी में केशवपुर से अंचल कुमार सिन्हा रहे प्रथम स्थान पर
अंबिकापुर। शासकीय बहुउद्देशीय उमा विद्यालय अंबिकापुर में बीते 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 8वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई विधाएं थीं, जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार, विज्ञान नाटिका, प्रश्न मंच, पोस्टर मेकिंग, विज्ञान क्लब एवं विभिन्न उप विषयों पर मॉडल प्रतियोगिता शामिल है।
सेजेस केशवपुर के प्राचार्य संतोष कुमार साहू के निर्देशानुसार इस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रत्येक विधा में अपना प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में द्वितीय स्थान पर अनुप्रिया, तृतीय स्थान पर आर्यन चौबे, बाल विज्ञान प्रदर्शनी के प्राकृतिक खेती में राजवीर, किरण सिंह एवं चंदन को द्वितीय स्थान मिला। मैथमेटिकल मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग के मॉडल में स्मिता तिर्की को द्वितीय स्थान, अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल में कीर्ति विश्वकर्मा एवं नौशीन को प्रथम स्थान, पश्चिम भारत विज्ञान मेला में व्यक्तिगत मॉडल वाले में प्रियांशी सोनी को तृतीय स्थान एवं टीम वर्क में छवि पांडे एवं आशी साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रश्न मंच में सेजेस केशवपुर प्रथम स्थान में रहा, जिसमें निलेश यादव एवं श्वेता पाल ने भाग लिया। विज्ञान क्लब प्रदर्शन प्रतियोगिता में सेजेस केशवपुर द्वितीय स्थान, शिक्षक संगोष्ठी में केशवपुर से प्रथम स्थान अंचल कुमार सिन्हा ने, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हेमावती एवं पिंकी ने द्वितीय स्थान, विज्ञान नाटिका में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नाटक में मोहिता सिंह, रिया गुप्ता, अंशू नायक, स्मिता तिर्की, अनुप्रिया बरा, शालिनी खेस, स्नेहा एक्का एवं अनुप्रिया ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं के लिए सेजेस केशवपुर से प्रभारी के रूप में नीतू यादव ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में बच्चे अपने मार्गदर्शक शिक्षक के मार्गदर्शन में में भाग ले सकते थे। सभी प्रतियोगिताओं में मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में प्राचार्य संतोष कुमार साहू, अंचल कुमार सिन्हा, नीतू यादव एवं रोहित नायर ने अपना बहुमूल्य योगदान देकर बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाया। प्राचार्य संतोष कुमार साहू के द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहित करके शुभकामनाएं दी गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों की तैयारी में शाला के वरिष्ठ शिक्षक अजीत लकड़ा, भावना प्रजापति एवं संस्कृति श्रीवास्तव ने अपना योगदान दिया।

Categorized in: