वन विभाग की टीम दो आरोपियों को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की
उदयपुर। अवैध लकड़ी परिवहन में शामिल 14 नग चिरान लोड टाटा वेंचर वाहन को वन विभाग ने लक्ष्मणगढ़ से मोहनपुर जाने वाले मार्ग में रेण नदी पुल के ऊपर घेराबंदी करके गुरुवार की रात जप्त किया। मामले में विभागीय टीम ने दो आरोपियों को भी कब्जे में लिया है। इनके पास लकड़ी से संबंधित किसी प्रकार का वैध कागजात नहीं मिला, जिस पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुरुवार की रात लगभग 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बंद गाड़ी में अवैध लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौक-चौराहों पर गस्त शुरू किया और देर रात 3 बजे लक्ष्मणगढ़ की ओर से आ रहे टाटा वेंचर वाहन को मोहनपुर-रेण नदी पुल के ऊपर रोककर जांच किया तो पाया कि उक्त वाहन में 14 नग चिरान लोड था। वाहन में शिव कुमार यादव पिता प्रेमचंद निवासी ग्राम कटिंदा 26 वर्ष व चंदू 28 वर्ष निवासी ग्राम बंधा सवार थे। इन्होंने लकड़ी के संबंध में किसी तरह का कागजात पेश नहीं किया। लकड़ी और टाटा वेंचर वाहन क्रमांक सीजी 04 एचडी 7452 को जप्त कर वन चौकी उदयपुर लाया गया। आरोपियों के विरूद्ध वन अधिनियम की धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में वनपाल चंद्रभान सिंह, अशोक सिंह, शशिकांत सिंह, वनरक्षक दिनेश तिवारी, ऋषि, धनेश्वर सिंह, अमरनाथ राजवाड़े, सहीस कपूर शामिल रहे।

Categorized in: