मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर के बीच में ही पूर्व की भांति बुधवारी बाजार लगाने की मांग को लेकर थोक व फुटकर सब्जी व्यवसायी बुधवार को अपनी अपनी दुकान बंद कर विरोध जताया है ! वही नगर पालिका प्रशासन व सब्जी व्यवसायियों के बीच नगरपालिका के सभाकक्ष में हुई वार्ता विफल हो गई है ! बैठक में सब्जी व्यवसायी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए वे शहर में ही पूर्व की भांति बुधवारी बाजार लगाने पर अड़े रहे बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई!
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी से लोगों के बचाव के लिए जिला प्रशासन ने शहर के बीच लग रही बुधवारी सब्जी बाजार को कोरोना काल तक शहर से हटाकर बुधवारी बाजार आमाखेरवा मैदान में लगाने हेतु स्थल चयन किया गया था ! लेकिन दूरी का हवाला देकर सब्जी व्यवसायी आमाखेरवा मैदान में सब्जी लगाने से मना कर दिया और पूर्व की भांति शहर में ही बुधवारी बाजार लगाने की मांग कर रहे हैं ! सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि वे 30 – 35 सालों से शहर मैं ही सब्जी दुकान लगाते आ रहे हैं तब किसी को परेशानी नहीं हुई और आज कोरोना महामारी का हवाला देकर उन्हें शहर में बुधवारी बाजार लगाने से बेदखल किया जा रहा है ! थोक व फुटकर सब्जी व्यवसायी शहर में ही पूर्व की भांति बुधवारी बाजार लगाने की मांग को लेकर बुधवार को अपनी अपनी दुकान बंद कर विरोध जताया है !

पुलिस पहरा में हुई बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म

सब्जी व्यवसायियों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल अपने पार्षदों व सीएमओ के साथ एसडीएम के साथ बैठक कर सब्जी व्यवसायियों की समस्या एसडीएम के पास रखी लेकिन बीच शहर में सब्जी बाजार लगाने की अनुमति एसडीएम ने नहीं दी ! बल्कि एसडीएम ने नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ को निर्देश दिया कि कोई दूसरा विकल्प को लेकर सब्जी व्यवसायियों से बात कर प्रतिवेदन दिया जाए जिसमें विचार किया जा सकता है ! एसडीएम कार्यालय से नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल सीएमओ हरदयाल रात्रे और पार्षद नई सब्जी मंडी पहुंचे जहां पर हड़ताल कर रहे सब्जी व्यवसायियों ने उन्हें घेर लिया ! नगर पालिका अध्यक्ष उनकी बातों को सुनकर उनके समक्ष अपनी बात रखी लेकिन सब्जी व्यवसाई अपने ही बात पर शहर में ही बुधवारी बाजार लगाने पर आने रहे तब नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने सब्जी विक्रेताओं को नगरपालिका के सभा कक्ष में बुलाकर बैठक की और अपनी बात रखी लेकिन सब्जी व्यवसाई कुछ सुनने और मानने को तैयार नहीं थे वह अपनी एक ही बात पर अड़े रहे कि उन्हें बुधवारी बाजार शहर में ही पूर्व की भांति लगाने दी जाए ! लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला और बिना किसी नतीजे के बैठक खत्म हो गई ! सब्जी व्यवसायियों के उग्र होकर नारेबाजी करने को लेकर पुलिस को सूचना दी गई तब मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने मोर्चा संभाला ! पुलिस पहरा में बैठक की गई लेकिन कोई हल नहीं निकाला जा सका है !

Categorized in: