0  सीसीटीवी इंस्टॉल कराने के दिये दिशा निर्देश
 
0 सीएचओ, सेक्टर सुपरवाइजर व मेडिकल ऑफिसर की ली गई समीक्षा बैठक
 
 
सूरजपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव पहुँचे कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वास्थ्य केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएमओ को स्वास्थ्य केन्द्र की बिल्डिंग के अंदर और बाहर, चारों तरफ सीसीटीवी इंस्टॉल करवाने के निर्देश दिए ताकि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके। 
 
उन्होंने पैथोलॉजी लैब में होने वाले जाँच के सम्बंध में जानकारी ली, स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने के लिये केंद्र आने वाले मरीज़ों के सभी टेस्ट यहीं सुनिश्चित हों इसके लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही एम एल टी से रिकॉर्ड संधारण को लेकर व  टेस्ट से सम्बंधित और बीएमओ से आईपीडी तथा ओपीडी इत्यादि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के प्रबंधन को दुरूस्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा सफ़ाई व्यवस्था पर विशेष फोकस करने की बात कही। मेडिसन काउन्टर में अवलोकन के दौरान स्टॉक नियमित उपलब्ध रहे इसके लिए मॉनीटरिंग की बात कही। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से संबंधित सभी स्टॉक उपलब्ध रखने के लिए किया निर्देशित।
 
    इस अवसर पर सीएचओ, सेक्टर सुपरवाइजर, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर की बैठक भी ली गई। जिसमें कलेक्टर द्वारा प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन पर विशेष प्राथमिकता देने की बात कही गई। ताकि पहली तिमाही में गर्भावस्था के दौरान होने वाले जोखिम को नगण्य किया जा सके। इसके साथ ही बैठक में आयुष्मान कार्ड ,सिकल सेल, लैब टेस्टिंग, टेली मेडिसिन, टीकाकरण, स्क्रीनिंग इत्यादि पर प्रगति की जानकारी ली गई।दौरे में एसडीएम  सागर सिंह, जनपद सीईओ  नृपेंद्र सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

 
0 बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ाने जादू का पिटारा का करें प्रयोग
 
कलेक्टर  ने ’’पीएम श्री’’ शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव का निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने उपस्थित शिक्षक से प्राथमिक शाला के संचालन व  विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों में सीखने की जिज्ञासा को बढ़ाने के लिये ’’जादू का पिटारा’’ का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये ताकि शैक्षणिक उपकरण – जादू का पिटारा जिसमें रंगीन चित्र,पाठ, खेल आधारित सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला का उपयोग किया जाता है से बच्चे इंटरएक्टिव तरीके से शिक्षा ग्रहण करें, जिससे शिक्षा के प्रति उनकी रुचि में विस्तार हो। इसके साथ ही कलेक्टर ने उपस्थित बीईओ को सभी विद्यार्थियों के ’’आपार आई डी’’ बनाने के दिये निर्देश जिससे कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक उपलब्धियों को ट्रैक किया जा सके। 
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की अधोसंरचना व शाला की अन्य मूलभूत आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित बीईओ को शाला में ’’पीएम श्री’’ मापदंड के अनुरूप सुविधा विस्तार करने हेतु आवश्यक चीजों की सूची बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
 
0 तेलगवां में कलेक्टर ने किया गिरदावरी का निरीक्षण
 
      कलेक्टर द्वारा तेलगवां में खरीफ फसल गिरदावरी का निरीक्षण भी किया गया । राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगातार खेतों में जाकर सर्वे किया जा रहा था। वहीं रिपोर्ट भी तैयार की जा रही थी। कलेक्टर ने भटगांव दौरे पर रैंडमली तेलगवां के ईमली चौक के पास स्थित जय मंगल राजवाड़े के खेत का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने उप तहसील भटगांव व भटगांव में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण भी किया।
 
 

Categorized in: