बिश्रामपुर। गणपति मूर्ति विसर्जन की तैयारी कर रहे आधा दर्जन किशोर बीती रात अनियंत्रित रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गए, जिनमें दो किशोर को गंभीर रूप से आने पर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि डिपार्टमेंटल कॉलोनी में रखे गए गणेश भगवान की पूजा करके शनिवार को विसर्जन किया जाना था। समिति के लोग ट्रैक्टर में मूर्ति को लोडकर रेंड नदी जा रहे थे, तभी रेण नदी के पास पहुंचकर वाहन से मूर्ति को उतारा जा रहा था।तभी बिश्रामपुर की ओर तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 31 ए 4907 के चालक ने सड़क किनारे पुल के पास खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। घटना में मौके पर उपस्थित अभय सिंह पोर्ते 12 वर्ष गोरखनाथपुर, पियूष सिंह 10 वर्ष, लाले उर्फ रवि चतुर्वेदी, आयुष सिंह, अभय सिंह घटना में आहत हो गए हैं, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल सुरजपुर में भर्ती कराया है।

Categorized in: