पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में यूजी के विभिन्न संकायों के छात्रों के लिए वेलकम पार्टी
अंबिकापुर। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में शनिवार को महाविद्यालय के सीनियर छात्रों द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया। आयोजन में विभिन्न संकायों के नए छात्रों के स्वागत के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समाज, परिवार और देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को ज्ञान और सामथ्र्य के माध्यम से समाज और देश को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हर उम्र के पड़ाव पर कुछ नया सीखने की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की अनूठी छवि देखने को मिली, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वेलकम पार्टी ने नए छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक और स्वागतपूर्ण माहौल तैयार किया। महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रियता दिखाई और कार्यक्रम के पश्चात एक पौधा मां के नाम पौधरोपण भी किया। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संकेत मिला और वृक्षारोपण के महत्व को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य व अपर संचालक डॉ. रिजवानउल्लाह, राजकमल मिश्रा, अनिल सिन्हा के अलावा वरिष्ठ छात्र व रचित मिश्रा, प्रतीक गुप्ता, अतुल गुप्ता, विकास, नीतीश भाई पटेल उपस्थित रहे।

Categorized in: