अंबिकापुर। ई-ऑटो रिक्शा से बैटरी, चार्जर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
केदारपुर निवासी मोन्टी भामरा ने 12 सितम्बर को थाना मणीपुर आकर किराए में दिए गए ई-ऑटो रिक्शा के चोरी होने और लावारिस हाल में मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसका बैटरी, चार्जर गायब था। रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। इसी क्रम में पुलिस ने संदेही किशोर मांडे 28 वर्ष निवासी महादेव गली बौरीपारा व गोधू उर्फ रुपसाय यादव 36 वर्ष निवासी जोड़ा पीपल को पकडक़र पूछताछ की तो इन्होंने ई रिक्शा ऑटो वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। इनके कब्जे से ई-रिक्शा का 04 बैटरी, चार्जर बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक प्रकरणों में शामिल रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक किरण अमलावती, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल शर्मा, मुकेश चैधरी, समीर तिर्की, सरोज तिग्गा शामिल रहे।

Categorized in: