पूजा पंडालों और घरों में विराजे रिध्दि-सिध्दि के दाता गणपति बप्प

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । देशभर में शनिवार को धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया घरों और पूजा पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर गणेश पूजा महोत्सव की शुरुआत की गई 10 दिन तक गणेशोत्सव मनाया जाएगा। हालांकि बहुत से लोग गणेश पूजा महोत्सव डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन और सात दिन भी मनाते हैं।
गणेशोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच शनिवार को घरों और पंडालों में भगवान गणपति की प्रतिमा की मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर शु़भ मुहूर्त में स्थापना की गई । शुक्रवार को दिनभर लोगों को अपने प्रिय गणपति बप्पा की मूर्तियां लेकर घरों व पूजा पंडालों में लेजाते देखा गया। भक्तगण शनिवार को शुभ मुहूर्त में घरों और पंडालों में गणपति की मूर्तियां स्थापित की । अपनी शक्ति और भक्ति के अनुसार, डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन और सात दिन व 10 दिनों तक अपने प्रिय भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और उपासना करेंगे।
प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे से चतुर्थी तिथि प्रारंभ होकर 7 सितंबर को शाम 5:37 बजे तक रही। उदया तिथि में यानी शनिवार को गणेश चतुर्थी मनाई गई। बहुत से लोगों ने भगवान गणेश प्रतिमा की स्थापना सुबह 8 बजे से 9:30 बजे के बीच की । कहते हैं कि भगवान गणेश का जन्म मध्यान्ह काल में हुआ था, इसलिए मूर्ति की स्थापना का उपयुक्त समय सुबह 11.20 बजे से दोपहर 1.51 बजे के बीच का है। इस समय में मूर्ति का स्थापना कर उनकी पूजा करना अत्यंत फलदायी होता है। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर में सैकड़ों गणेश प्रतिमाओं की स्थापना सुसज्जित पूजा पंडालों में किया गया है वहीं लोग अपने घरों में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन अर्चन कर रहे हैं।

Categorized in: