गिरिजा ठाकुर

अंबिकापुर। दूसरे के कब्जे की जमीन को बिक्री करके रकम हासिल करने और शेष रकम मांगने पर घर में बुलाकर महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नीझरिया की मीनू ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि वह 21 सितंबर 2021 को प्रभात तिर्की से तुर्रापानी में नजूल भूमि अनुबंध पत्र के माध्यम से 02 लाख 30 हजार रुपये में क्रय की थी और रुपये दे दी थी। बाद में पता चला कि प्रभात तिर्की ने जो भूमि विक्रय किया है वह दूसरे के कब्जे की है। इसके बाद महिला ने प्रभात तिर्की से रुपये वापस करने कहा तो वह एक लाख 50 हजार रुपये दे दिया। शेष राशि देने के लिए 29 अगस्त को प्रभात तिर्की उसे अपने घर में बुलाया था। जब वह अपने मौसी राधन ठाकुर एवं शानू ठाकुर के साथ प्रभात तिर्की के घर गोधनपुर गई, तो वह गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। मारपीट करते देख साथ गई मौसी सहित अन्य बीच-बचाव किए। आरोप है कि प्रभात तिर्की ने रुपये मांगने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: