प्रशिक्षण को मास्टर ट्रेनरों के साथ  पूर्व बीआरसीसी का भी मिला मार्गदर्शन।
रामानुजनगर। एनसीआरटी रायपुर एवं डाइट अंबिकापुर के निर्देशन में यहां रामानुजनगर के शिक्षा विभाग में स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण के प्रथम चरण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर हाल ही में सेवानिवृत्त हुए पूर्व बीआरसीसी घनश्याम दुबे के मार्गदर्शन के साथ मुख्य प्रशिक्षक सुशील केरकेट्टा प्रशांत गाहिरे एवं विवेक जायसवाल द्वारा अलग-अलग बिंदुओं पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का ग्रुप बनाकर दो शब्दों के समायोजन से न ए शब्द बनाना, शब्दों  का उच्चारण एवं अभ्यास कराना, डिबेट, आपसी वार्तालाप, शब्द ढूंढे जैसे प्रक्रियाओं को बच्चों से कैसे कराना है उसके विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू ने बताया कि आज के समय में स्कूली शिक्षा के बाद पूरी पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होती है। टेक्निकल, मैनेजमेंट, ज्यूडिशियल या मेडिकल सभी इंग्लिश मीडियम से होती है।देश के अनेक राज्यों में अंग्रेजी नहीं आती तो जांब नहीं मिलते,। इसलिए समयानुसार शिक्षकगण प्रायमरी लेबल से ही बच्चों में अंग्रेजी सिखने के प्रति रुचि पैदा करें जिससे बच्चे हाई स्कूल हायर सेकेंडरी पहुंचते तक फर्राटेदार अंग्रेजी बोल और समझ सकें। बीआरसीसी हजारी लाल चक्रधारी ने कहा कि आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक यहां  से जाएं तो प्रशिक्षण की सार्थकता को सिद्ध करते हुए बच्चों में अंग्रेजी बोलने व लिखने की क्षमता पैदा करें। अंग्रेजी के प्रति अपने पूर्व की अवधारणा को निकालकर न ए रूप में काम करने की आवश्यकता है।

Categorized in: