सूरजपुर – जिले के कस्तुरबा आश्रम की बालिकाओं के द्वारा भविष्य में लक्ष्य निर्धारण व कठिन परिश्रम हेतु मार्गदर्षन प्राप्त करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाष छिकारा से भेंट की।

बालिकाओं ने जिला सीईओ से कार्यालय में फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मार्गदर्षन लिया। सर्वप्रथम जिला सीईओ ने बालिकाओं से परिचय प्राप्त किया और आत्मीयता से बात की। बालिकाओं ने जिला सीईओ से उनके जीवन काल से जुड़े पड़ाव की बातें जानी साथ ही इस मुकाम तक पहुॅचनें के लिए उन्होनें कितनी मेहनत की है,इस दौरान क्या-क्या कठिनाई आई और किस प्रकार उन्होनें समस्याओं को अवसर में बदला जैसे प्रष्न पुछे। जिला सीईओ ने बालिकाओं को बताया कि जीवन में उतार-चढाव हमेषा लगें रहते हैं इसमें सफल वहीं होते हैं जो कभी हार नहीं मानते। इसके लिए उन्होनें बालिकाओं को अपने जीवन से जुडे़ कुछ रोचक तथ्य बताकर प्रोत्साहित किया। जिला सीईओ आकाष छिकारा ने बालिकाओं को बताया कि उन्हें फिल्में देखना भी पसंद है, जिससे वे हमेषा सीखने का प्रयास करते हैं, और अच्छी बातों को अपने जीवन में अमल में लाते हैं, पढ़ाई में कभी किसी विषय में कठिनाई नहीं आई है, कोई भी विषय कठिन नहीं होता हमारी मेहनत और लगन पढ़ाई आसान कर देती है। हमें अपनी रूचि के अनुसार लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए जिस भी कार्य में हमारा अधिक मन लगता है उसे लक्ष्य बनाकर मेहनत करने से सदैव सफलता प्राप्त होती है, और भविष्य में अपने कार्य से पहचान भी प्राप्त होती है। उन्होनें बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सबमें सीखने की इच्छा है, जो बहुत ही अच्छी बात है।

एसपी से मिलीं आवासीय विद्यालय की छात्राएं

संचालित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं जिला मिशन समन्वयक, छात्रावास अधीक्षिका के साथ स्कूल पत्रिका प्रकाशन, आगामी शिक्षा के लिए मोटिवेशन व मार्गदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा* से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुकरेजा ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और अनुशासन में रहकर अच्छी शिक्षा के जरिए आगे चलकर उच्च पदों में जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, संगीत, व्यायाम करने के साथ पढ़ाई के प्रति शारीरिक एवं मानसिक तौर पर मजबूत कैसे बने रहे उसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस के कार्यो, अपराधों के नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा एवं टीम वर्क के कैसे काम की जाती है उसकी जानकारी दी। *पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेहनत व लगन से पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलेगी इसके लिए निरंतर प्रयासरत् रहे। पढ़ाई के बाद रिविजन करने की आदत डाले और उसे लिखे ताकि वह आपको सदैव याद रहे।

Categorized in: