अंबिकापुर। गांधी चौक से शहर के भीतरी मार्गों में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लंबे समय बाद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल की पहल पर ‘भारी वाहन प्रतिबंधित क्षेत्रÓ का बोर्ड लग गया है। बोर्ड के अभाव में कई बार यातायात पुलिस की मौजूदगी रहने के बाद भी भारी वाहनों के साथ चालक शहर के भीतरी मार्ग में प्रवेश कर जाते थे और इन्हें चालानी कार्रवाई से गुजरना पड़ता था। ऐसे में कई बार यातायात पुलिस कर्मियों पर भी अनदेखी को लेकर उंगली उठती थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चालकों को सचेत करने के लिए लगाया गया यह बोर्ड उपयोगी साबित होगा। हालांकि इस दिशा में पूर्व में कई बार ध्यानाकर्षण कराया गया था, लेकिन शहरी इलाके में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, इससे इंगित कराने बोर्ड लगाने की पहल नहीं हो पाई थी। पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने हाल में यातायात शाखा प्रभारी को गांधी चौक पर भारी वाहन प्रवेश प्रतिबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम द्वारा गत दिवस गांधी चौक से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने बोर्ड लगा दिया है।

Categorized in: