भटगांव। शासकीय कार्य (government work ) में बाधा पहुंचाने के आरोप में भटगांव पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड  पर ( judical remand ) जेल भेज दिया। गिरफ्तार  आरोपित युवक पोड़ी ग्राम निवासी अजय उपाध्याय है।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के ग्राम पोड़ी भटगांव में बीते 30 जुलाई को शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला पोड़ी के अतिरिक्त भवन निर्माण पर उत्पन्न भूमि विवाद का मौका जांच तहसीलदार भटगांव, हल्का पटवारी पोड़ी, सरपंच ग्राम पंचायत पोड़ी व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में किया जा रहा था।

भूमि खसरा नं. 516 रकबा 0.19 हे. वर्तमान राजस्व अभिलेख में जनक सिंह, मनक सिंह पिता मोहरसाय, घुरनी बेवा मोहरसाय के नाम पर दर्ज है। उक्त भूमि को भूमि स्वामी द्वारा पूर्व में स्कूल को दान कर दिया गया है। यहां पूर्व से ही शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्मित है। शेष भूमि को शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु चिन्हांकित किया गया है। इसी भूमि पर लगभग तीन डिसमिल भूमि पर सुषमा भगत पति अजय उपाध्याय शिक्षिका ( tercher ) हाईस्कूल चन्द्रमेढ़ा विकासखंड भैयाथान द्वारा ईंट का घेराव कर कब्जा किया गया है। मौका जांच के दौरान सुषमा भगत के पति ( husband) अजय उपाध्याय ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुये शासकीय कार्य में बाधा डाला जा रहा था। इसकी शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

प्रशासन ने हटवाया स्कूल परिसर से अवैध कब्जा

सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैयाथान सागर सिंह के निर्देशन में ग्राम पोड़ी के शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला की भूमि पर सुषमा भगत पति अजय उपाध्यक्ष द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया। यहां स्कूल भवन निर्माण हेतु नींव खुदाई करवाया गया है। इस दौरान मौके पर राजस्व, पुलिस अमला व ग्रामीण उपस्थित रहे। तहसीलदार भटगांव ने बताया कि स्कूल परिसर की भूमि पर लंबे समय से सुषमा भगत शिक्षिका हाईस्कूल चन्द्रमेढ़ा के द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। इसी भूमि को लेकर शिक्षिका के पति अजय उपाध्यक्ष को पिछले दिन शासकीय कार्य में बाधा डालने व धमकी देने पर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में भी शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Categorized in: