रायपुर- सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ लाकडाउन समाप्ति के पश्चात राज्य में निवासरत सिक्ख समाज के प्रतिभावान छात्र- छात्राएं जिन्होंने सत्र 2019-20 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85% से अधिक अंक अर्जित किये हैं उनका सम्मान करेगा। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक द्वय सुरेद्र सिंह छाबड़ा एवं महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण फिजिकल डिस्टेंशिंग को ध्यान रखते हुए हमारे पदाधिकारी स्वयं उनके निवास पहुँचकर विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

उन्होंने अपने मार्कशीट की फोटो एवं विद्यार्थी की फ़ोटो पालकों का मोबाईल नम्बर तथा निवास का पता हमें 5 अगस्त तक 9826169000 एवं 9827193700 पर वाट्सएप पर करने की अपील की है।

Categorized in: