बिश्रामपुर। घर में रखे मां के पेटी का ताला तोड़कर सात हजार रुपए नगद चोरी करने वाले नशेड़ी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर के शांतिनगर निवासी विमला देवी के पेटी का ताला तोड़कर नशेड़ी पुत्र प्रकाश मंडल उर्फ गोरखा द्वारा पिछले दिनों सात हजार रुपए नगदी चुरा लिया गया था। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज करके विवेचना की जा रही थी। पुलिस द्वारा आज आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रकाश मंडल नशेड़ी प्रवृत्ति का युवक है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के पैसे से खरीदे गए सेट टॉप बॉक्स को भी जब्त कर लिया गया है।

Categorized in: