सूरजपुर स्थित प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इसके बाद घटना स्थल में अफरा तफरी मच गई। दो गैस सिलेंडर और बाइक आग के चपेट में आ गया, जिसे दोनों सिलेंडर फट गया। साथ ही आसपास के 11 दुकानों में रखे खिलौने और फैंसी सामान जलकर खाक हो गए। अब तक आग लगने की वजह सामने नहीं आया है। इस घटना से दुकानों में रखे सामान जलने से 15 लाख का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। इस घटना से किसी को जनहानि नहीं है।
पूरा मामला कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र का है। सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटो मशक्कत के बाद दमकल की टिम ने आग पर काबू पाया है। वहीं मेले में लगे दुकान जलकर खाक हो गए। दुकानों में रखे सामान जलकर खाक हो गया, जिससे 15 लाख रुपए के नुकसान होने का आशंका जताई गई है। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बतादें कि जब दुकान में आग लगी तो वहां मौजूद लोग अंदर ही सो रहे थे। तेजी से आग लगने से लोगों ने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। अब इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

 

Categorized in: