अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। भाजपा शासनकाल में स्वीकृत वर्ष 2011-12 में दो करोड़ बारह लॉख का आईटीआई भवन विभागीय उदासीनता व ठेकेदार की मनमानी के कारण आज भी अधर में हैं जबकि निर्माण कार्य को एक वर्ष में ही पूरा किया जाना था. सूत्रों के हवाले से अब कांग्रेस शासन काल मे इस निविदा को रिरस्त करने की कार्यवाही की जा रहीं हैं। ज्ञात हो की चिंतामणि महराज ने भी भवन का निरीक्षण विगत दिनों किया था. संसदीय सचिव चिंतामणि को लोक निर्माण विभाग व जेल गृह विभाग सहित अन्य विभाग का जिम्मा दिया गया हैं.

उल्लेखनीय हैं कि लोक निर्माण विभाग उप संभाग कुसमी के ग्राम पंचायत सेमरा में तकनीकी शिक्षा मद से दो करोड़ बारह लाख की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण किया जा रहा हैं. इस कार्य को वर्ष 2013 में ही पूरा कर भवन का हेन्डओभर संबंधित ठेकेदार द्वारा कर देना था. किन्तु ठेकेदार की मनमानी तथा लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों की उदासीनता के कारण भवन निर्माण आठ-आठ वर्ष बीतने के बाद भी पूरा नही किया जा सका हैं. विगत दिनों पूर्व उक्त निर्माणधिन भवन जाकर घटीया निर्माण देख कर नाराजगी व्यक्त करते हुवे चिंतामणि महराज ने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता समय लाल, एसडीओ तोरन लाल ठाकुर, सब इंजीनियर शशी कुमार साहू को घटिया निर्माण कार्य पर रोक लगाने व गुणवत्ता के साथ कार्य करने निर्देश दिया था.

दीवारों पर दरार और बिना भवन पूरा किये रंग- रोगन के कार्य कर बंदरबाट की तैयारी

निर्माणाधीन आईटीआई भवन में कई जगह दरार आने लगी हैं. ठेकेदार द्वारा टेंडर निरस्त कार्यवाही से पहले रंग – रोगन कर आनन – फानन में कार्य करवा कर बिल भुगतान का तैयारी किया जा रहा हैं, जबकि आईटीआई भवन का कार्य 40 प्रतिशत अधूरा हैं. भवन का निर्माण कार्य अधूरा है और अधूरे भवन के रंग – रोगन पोताई का कार्य सबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को होने के बाद भी किया जाना विभागीय साठ- गाठ को बयां कर रहा हैं।

बिना वायरिंग आईटीआई भवन का रंग-रोगन जारी, जबकि ऐसी ने रोक लगाने दिया था निर्देश

विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज के साथ निरीक्षण के दौरान भवन में अंदर वायरिंग का कार्य नहीं किया गया था. तथा बिना वायरिंग के ही भवन रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया था. इसे देखकर चिंतामणि महराज के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता समय लाल ने तत्काल उपस्थित एसडीओ तोरन लाल ठाकुर व सब इंजीनियर शशि कुमार साहू को पुताई कार्य रोक लगाने तथा घटिया क्वालिटी के चौखट को उखाड़ कर गुणवत्तापूर्ण चौखट लगाने का आदेश दिया था. किन्तु निर्देश का पालन ठेकेदार द्वारा नहीं किया जाना अधिकारयों के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा हैं।

अधिकारियों ने कहा निविदा निरस्त की होगी कार्यवाही

इस बारे में संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर बताया कि ठेकेदार की मनमानी के कारण निविदा निरस्त की जा रहीं हैं. तथा आगे भी मनमानी पूर्वक कार्य करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही के साथ – साथ अधिकारियों पर भी नकेल कसा जायेगा. इलाके में विकास कार्यो की गुणवत्ता का भरपूर ख्याल रखकर कार्य कराया जायेगा.

मामलें में कुसमी एसडीओ तोरनलाल ठाकुर ने कहा मेरे द्वारा निविदा निरस्त करने आवेदन जारी किया गया हैं. तथा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई हैं.

वहीं ईई एन एक्का से रंग-रोगन कार्य के संदर्भ में चर्चा किया गया तो उन्होंने पहले कहा काम किसी तरह से हो जाये. पोताई हो रहा हैं इसके पीछे चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. बाद में निविदा निरस्त के सवाल पर उन्होंने कहा लॉक डाउन की वजह से कार्यालय का कार्य नहीं हो पा रहा हैं कार्यालय का कार्य शुरू होते ही निरस्त की कार्यवाही की जावेंगी.

Categorized in: